💃🏾"#हाइकु:#नारी"🧜🏼♀️
❣️❣️❣️❣️❣️❣️
नारी दहाड़
संकट छू मंतर
भस्म पहाड़ !१!
छैल छबीली
छुई मुई शर्मीली
नार रंगीली !२!
सती की आह
जीवन बेपनाह
नारी की राह !३!
नारी के गुण
लज्जा करुणा स्नेह
सहज धुन !४!
नारी के रूप
लक्ष्मी दुर्गा शारदा
जन्म अनूप !५!
💔✒️स्वरचित💔
✍️राजेश कुमार कौशल
हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
06/05/2025
🩷🧡💛💚🩵💙❤️