❣️शुभ विवाह❣️
❣️सप्त हाइकु❣️
यौवन चाह
औंधा धाराप्रवाह
भटके राह !१!
प्रेम अथाह
आँखें मूंद विवाह
कंटीली राह !२!
प्रेम विवाह
वक्त का क्या कसूर
रख उत्साह !३!
नेक सलाह
बिन पूछे निकाह
बड़ों की आह !४!
मत कराह
ठुकराओ न चाह
बंधन ब्याह !५!
युवा तबाह
पाश्चात्य है प्रवाह
संस्कार स्वाह !६!
शुभ विवाह
आजीवन निर्वाह
जीने की राह !७!
💔✒️स्वरचित💔
✍️राजेश कुमार कौशल
हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
06/05/2025
🩷🧡💛💚🩵💙❤️