"कुछ टूटे तो वो कविता,
बिखर जाए तो कहानी,
बार बार पुकारे तो वो गीत,
मिलना चाहे तो संस्मरण,
खबर है तो वो रिपोर्ट,
कुछ खास है तो आलेख,
कुछ क्षण रहे तो एकांकी,
दिनों-दिन चले तो नाटक,
रस आ जाए तो उपन्यास,
ना मिले तो संगीत,
जीवन में हो तो वो निबंध,
चला जाए तो यात्रा वृतांत,
अपनी कहूं तो आत्मकथा,
औरों से सुनूं तो जीवनी,
क्या यही रचना है,
या मेरी बातों का बहाना है।"
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







