मुझे देखकर मुस्कुराई थी
पर वो मुस्कुराहट किसी और के लिए थी
हमने समझा था तकदीर ने छुआ है हमें
पर वो किस्मत भी किसी और के लिए थी
दिल ने चाहा था उसे अपना बनाने की
पर उसकी चाहत भी किसी और के लिए थी
जिसे आंखों में बसाकर हम जीते रहे
वो सूरत भी किसी और के लिए थी
हमने मांगी थी दुआ उसके नाम की
पर वो इबादत भी किसी और के लिए थी
वो पास आकर भी दूर ही रही
जैसे वो कहानी भी किसी और के लिए थी
अब टूटे दिल से ये समझ आया हमें
सौरव की मोहब्बत भी किसी और के लिए थी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







