चाँदनी की लोरी गाकर
आँखों में प्यारे सपने सजाने
सितारों की चादर ओढ़कर
ख़्वाबों के जहाँ में ले जाने
उजाले की पनाह से
निकलकर आती है रात
हमें चैन की नींद सुलाने
ख़ामोश रात भी करती है बातें
देती है हमें नींद की सौगात
ख़्वाबों में भी ख़्वाब सजाती है
ये खूबसूरत रात
मीठी-मीठी लोरी सुनाकर
सपनों की दुनिया में ले जाती है
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







