तुम भी किसी से बात रोज करते होगे।
फोन आने का इंतजार रोज करते होगे।।
बुझते एहसासों को हवा मिलती उससे।
कई तरीक़ों से उसका इलाज करते होगे।।
अपने हो इसको कहने की जरूरत नही।
बेतुके लोगों से हर वक्त परहेज करते होगे।।
मोहब्बत के सिवा और क्या चाहिए उससे।
दूरियों में अकेलेपन से तुम रंज करते होगे।।
गर्म मौसम में नमी आती ही नही 'उपदेश'।
कई तरह के उपाय बखूबी रोज करते होगे।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







