मेरे हिस्से का ख्वाब लाजवाब है।
किस किस तरह से देता सवाब है।।
साँसों की हलचल से व्याकुल नही।
साथ में हर कृत्य तुम्हारा नायाब है।।
ग़म दूर-दूर तक महसूस होता नहीं।
आनंदित करता हर एक जबाव है।।
आँखों में बरसों से ठहरे समुन्द्र के।
किनारे-किनारे लहर का प्रभाव है।।
इश्क में जनाब कुछ तो बात होगी।
'उपदेश' के ऊपर उसका रुआब है।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




