देखना मुमकिन नही सोचकर अच्छा लगता।
मिलना दूर की कौड़ी लिखना अच्छा लगता।।
कोई पूछे अगर उनका पता साथी बता देता।
मोहब्बत में नाम लेना किसको अच्छा लगता।।
मेरी खुशियो के सिर-मोर तुम्हारी बात और है।
तुम्हारा बखूबी दिल में धड़कना अच्छा लगता।।
अब न चांद की तमन्ना रही न तारो की जरूरत।
यों ही तुम्हारी याद में खोए रहना अच्छा लगता।।
मोहब्बत की किताब खोलकर पढ़ना 'उपदेश'।
हर पन्ने पर दस्तखत का नमूना अच्छा लगता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







