जीओ और जीने दो
डॉ. एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात"
यह जीवन एक अनमोल वरदान है,
हर साँस में छिपा एक नया गान है।
खुद भी जियो हँसते, गाते,
और दूसरों को भी जीने दो प्यार से नाते।
मत छीनो किसी की आज़ादी,
मत बनो किसी की बर्बादी।
हर जीव में है जीवन की आस,
उन्हें भी है खुलकर लेने की साँस।
प्रकृति का यह नियम सनातन,
सबका हो जीवन सुखद, पावन।
प्रेम और करुणा का भाव धरो,
जीओ शांति से, और जीने दो।
मत काटो वृक्ष, मत मारो पशु,
सबके जीवन का करो आदर यशु।
सह-अस्तित्व का करो सम्मान,
तभी बनेगा यह जग महान।
जीने दो पंछियों को उड़ने दो,
फूलों को अपनी रंगत में खिलने दो।
यही संदेश जीवन का सार है,
जीओ और दूसरों को भी जीने का अधिकार है।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







