जीवन का आधार
डॉ0 एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात"
पेड़ हैं जीवन का आधार,
इनसे ही चलता जग का सार।
ऑक्सीजन देते हैं अनमोल,
जीवन की हर साँस का यह मोल।
कार्बन डाइऑक्साइड ये सोखते,
प्रदूषण का विष ये धोते।
मौसम का चक्र चलाते सुहाना,
धरती को बनाते स्वर्ग समाना।
वन हैं धरती का गहना,
इनसे ही जीवन का बहना।
जंगल कटेंगे तो क्या होगा,
जीवन का हर रंग फीका होगा।
इसलिए जागो, करो प्रयास,
पेड़ों को बचाने का विश्वास।
एक पेड़ भी लगाओगे यदि तुम,
बचाओगे जीवन का अनुपम क्रम।
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ,
तभी धरती पर जीवन पाओ।
यह नारा बने अब मंत्र महान,
बचाओ प्रकृति, बचाओ जहान।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




