कविता: इज़हार करेंगे
दिनांक:09/02/2026
सपनों में जो नजर आए उससे मुलाकात करेंगे।
ढूंढेंगे मिलेंगे गुलाब हाथ में रख इजहार करेंगे।
ना सोचेंगे ना समझेंगे हम बस मुलाकात करेंगे।
जिससे दिल लग गया उसी से ही इज़हार करेंगे।
सपनों में अब हम ना उनसे अब मुलाकात करेंगे।
रूबरू उनसे मिलकर हम प्यार की बात करेंगे।
दिल में जो अरमान उनकी एक एक बात करेंगे।
पहले पहले प्यार का हम उनसे इजहार करेंगे।
रास्ता कठिन हो तब भी इसको हम पार करेंगे।
अपनी दिलरुबा से मिलकर आंखे चार करेंगे।
सोमवार को सोचा हमने महबूबा से बात करेंगे।
भोले बाबा के मंदिर में मिलने का विचार करेंगे।
भोले बाबा से भी हम अब एक फरियाद करेंगे।
प्यार हमारा अमर रहे भोले का गुणगान करेंगे।
सपनों में जो नजर आए उससे मुलाकात करेंगे।
ढूंढेंगे मिलेंगे गुलाब हाथ में रख इजहार करेंगे।
सत्यवीर वैष्णव बारां राजस्थान


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







