सोने की तुलना करूं सोनिया से
तो सोना पीछे रह जाएगा,
तौहीन होगी उसकी
और भाव सोने का घट जाएगा।
ख़ुश-मिज़ाजी ऐसी
कि लाखों दिल कदमों में बिछ जाएं,
उनकी एक मुस्कान पर ये जहां मर मिट जाए।
एक बुराई नहीं दिखती उनमें
ढूंढने से भी,
मिलेगा नहीं ढूंढोगे तो भी उन सा
ज़िंदादिल कोई।
वो जब चलती हैं
तो काफ़िला पीछे चलता है,
उनके नक़्श-ए-क़दम पे
चलना अक्सर हर कोई
अपना नसीब समझता है।
🖋️रीना कुमारी प्रजापत🖋️
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







