हालात बदल गए
तुम, ना आए मिलने, तो जज्बात बदल गए
छलक गई यह आंखें, और हालात बदल गए
इस मासूम से दिल में, यह अरमां थे कितने
ये अरमां न हुए पूरे तो ख्यालात बदल गए
ढ़ल रही हैं ये परछाइयां शाम के साथ-साथ
ढ़लती, शाम के ये रंग, मेरे साथ बदल गए
ये दरिया ये कश्ती और ये लहरें ये साहिल
तुम्हारे इन्तज़ार में ये, दिन-रात बदल गए
बेकरार कर गया यह, तेरा ये वादा मिलन का
ख्याल ये दिल के वक्त के साथ बदल गए
टूट गया तेरा वादा हम से मिलने का यादव
उठ रहे थे जो दिल में, सवालात बदल गए
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







