Happy Teacher Day..
नौसिखिए परिन्दों को वह बाज बनाने वाले।
सुर ताल पर तवज्जो देकर साज बनाने वाले।।
शांत होकर सुनते शिकायतें हर एक बच्चे की।
दुनिया को राह दिखाने की आवाज बनाने वाले।।
समुन्दर तो परखता देखो हौसले कश्तियों के।
गुरुजन यहाँ कश्तियों को जहाज बनाने वाले।।
बनाए चाहे चाँद पर कोई तरह-तरह के मकबरे।
नमन उन्हें 'उपदेश' शिक्षित समाज बनाने वाले।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







