अच्छा लगता है मगर मिजाज नही मिलता।
उनकी बेतुकी बातो में लिहाज नही दिखता।।
उनसे दोस्ती गहरी यही बीमारी समझ लो।
दोस्तो की बीमारी का इलाज नही मिलता।।
मोहब्बत के कारनामे में उलझकर रह गये।
उनके संस्कारो में मेरा रिवाज नही मिलता।।
बात अब भी होती रहती 'उपदेश' सभी से।
उनकी उल्फत में खोया राज नही मिलता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद