दिल की पुकार सुनके ये अंजुमन भा गये,
दिवानगी चढ़ी तो मर्ज- ए-सुखन आ गये!
कोई कहे बीमार है, कोई कहे लत है,
हमें लगा कि झूमते मधुबन आ गये!
खींच कर ले आई हमें, आपकी खुशबू,
पता नहीं चला कि हम, नशेमन आ गये!
लिखने की शौक अब तो इक जुनून बन गया,
काग़ज़ कलम से दोस्ती का ले फन आ गये!
एक दिन हवा में अगर ,तरंग लिख सकें,
"समदिल" तो अपने साथ लेके, लगन आ गये!!
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







