मुझको,मुझीसे चुरा लिए,बड़े दगाबाज हो!
बिन पूछे, दिल में बिठा लिए,बड़े दगाबाज हो!
बचकर निकलना चाहते थे, प्यार के जंजाल से,
तुम, बातों बातों में फंसा लिए,बड़े दगाबाज हो!
खींचा नहीं सितारों ने मेरे दिल को अपनी ओर,
तुम तो,चांद बनकर निभा लिए,बड़े दगाबाज हो!
दिल में कभी मेरी ,प्रेम की घंटी बजी ही नहीं
तुमने अचानक रंग जमा दिए,बड़े दगाबाज हो?
अब तो शायद, निकल न पाऊं,इस प्रेम चक्र से,
इस तरह आंखों में बसा लिए,बड़े दगाबाज हो!
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







