"तंज" इतना दमदार, असरदार होता है
बिना वार करे घायल ,वो तलवार होता है।
सास अपनी जगह और बहू अपनी जगह
पर "तंज" अपनी जगह शानदार होता है।
सियासत में "तंज" तालियां बटोरता है
श्रोताओं के लिए बड़ा मजेदार होता है।
लापरवाही जब हद से गुजर जाए
सुनकर "तंज" वो खबरदार होता है।
मीठे बोल ,भले ही जिगर को सहलाए
पर " तंज" इस पार से उस पार होता है।
बिना गलती अगर कोई "तंज" मारे तो
दिल की असलियत का इजहार होता है।।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







