जांच कीचींटी
डॉ एच सी विपिन कुमार जैन विख्यात
भ्रष्टाचारी के हाथी की सूंड में,
जांच की चींटी घुस गई।
भाग रहा है, हाथी।
नहीं मिल रहा कोई,
अब भ्रष्टाचार का साथी।
सब अपनी-अपनी सूंड को,
बचा कर भाग रहे हैं।
इस भ्रष्टाचारी हाथी से,
दूरी बना रहे हैं।
अब नए-नए भ्रष्टाचार के,
गुड़ के बक्से खुल रहे हैं।
जांच की चीटियां बढ़ रहीं हैं।
अब भ्रष्टाचारी हाथी,
इस जंगल से उस जंगल भाग रहा है।
कभी पानी तो कभी गंगाजल मांग रहा है।