चाय, बारिश और एक मुस्कान,
जो देती है मेरे दिल को आराम...
बारिश की बूंद जो सुनाती है तुम्हारा नाम,
रह जाती हूँ मैं उनमें ही उलझ कर...
तेज़ हवाएं जैसे लाती हैं तुम्हारा पैगाम,
दिल फिर से धड़क उठता है तेरा नाम सुनकर...
ढलते सूरज के साथ चाँद की रोशनी देखते हैं,
तेरी यादों में ही हम रात गुज़ारते हैं...
बारिश की बूंद से नहीं,
तुम्हारे नाम से संवरते हैं...
चाय की प्याली में भी तेरी ही खुशबू आती है,
हर घूँट में तेरी याद और गहरी हो जाती है...
भीगी सड़कों पे चलते हुए लगता है,
तू साथ हो तो ये मौसम और हसीन हो जाता है...
ना चाहिए मुझे कोई चाँद सितारा,
बस तू मिल जाए, यही मेरी दुआ का सहारा...
बारिश थम भी जाए तो क्या,
तेरी यादें तो दिल में हमेशा बरसती हैं...
Written by - Ranshi kesarwani


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







