यदि कर सको तो दर्द की कदर करो।
हर किसी के सामने आँसू न बहाया करो।।
खुद न महान मानो और न यतीम मानो।
सादगी के साथ साथ जिन्दगी बिताया करो।।
हो सके तो हर समय मुस्कराना सीख लो।
दिल मिलाने से पहले हाथ तो मिलाया करो।।
हर सहर धूप आ जाती छत पर 'उपदेश'।
धूप लेने के बहाने वक्त पर मिलने आया करो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







