चल मोहब्बत करते हैं,
थोड़ी ही सही,
मोहब्बत करते हैं,
ज्यादा नहीं जितनी हो,
उतनी ही मोहब्बत करते हैं,
पहले ही हम ना ना कर लेते हैं,
फिर एक हाँ में ही ये मोहब्बत करते हैं,
चल मोहब्बत करते हैं,
अपना अपने अपनाया ना अपनाओ,
ये उलझनों से दूर रहते हैं,
कागज है साथ में तो इस पर इत्र छिड़कते हैं,
बस इसी सुगंध को इसी कागज पर,
मोहब्बत लिखकर मोहब्बत करते हैं,
चल मोहब्बत करते हैं,
जितने उपस्थित रह जाएं उतनी मोहब्बत करते हैं,
बाकी अपनी मस्ती में रहते हैं,
चल मोहब्बत करते हैं,
जितनी हो सके,
मोहब्बत करते हैं,
पर इसमें सुकून संतुष्टि और आनंद मस्ती हो,
इसकी थकान से दूर रहते हैं,
बस अपनी मोहब्बत करते हैं,
चल मोहब्बत करते हैं।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







