बिटिया की विदाई
सयानी हो गई बिटिया
आयीं उसके विवाह की घड़ियां
बाबुल की लाडली बिटिया
सखियों संग करतीं अठखेलियां
आज बनी है वह दुल्हनिया
घर में जब आयीं थीं गुड़िया
सज रहीं थीं चहुंओर खुशियां
नाज़ से पली प्यारी बिटिया
आज हो जायेगी परायी बिटिया
सयानी हो चुकी बिटिया
नैनों में लिए आंसू की लड़ियां
लिए संस्कारों की गठरियां
सजना संग परदेश चलीं दुल्हनिया
✍️#अर्पिता पांडेय


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







