ऐ दिल बता कैसे उन्हें अपना हाल सुनाये हम,
आज उनकी बातों से कितने खुश हैं ये कैसे
उन्हें बताये हम?
उनका मिज़ाज हमे कितना भाने लगा ये
क्या कर जताये हम,
ऐ दिल बता कैसे उन्हें अपने से रूबरू कराये हम?
ऐ दिल बता कैसे उन्हें अपना हाल सुनाये हम,
कोई वजह दे दे जिसे बता उनसे मुख़ातिब
हो जाये हम।
किस तरह उनके ख़यालों में खुद को ले आये हम,
ऐ दिल बता कैसे उनके लिए कुछ नए तराने
गाये हम?
ऐ दिल बता कैसे उन्हें अपना हाल सुनाये हम,
उनके दिल में अपनी तस्वीर कैसे लगाये हम?
क्या कर उनके दिल में अपनी जगह बनाये हम,
ऐ दिल बता कैसे उन्हें प्यार करना सीखाये हम?
🖊️ रीना कुमारी प्रजापत 🖊️
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







