(बाल कविता)
स्वस्थ हमेशा रहता है वह
___________________
सुबह सुबह जो करता कसरत ।
पूरी होती उसकी हसरत।।
स्वस्थ हमेशा रहता है वह ।
सुख का अनुभव करता है वह ।।
कसरत से आती है चुस्ती ।
और भागती सरपट सुस्ती ।।
तन खुशबू से भर जाता है ।
मन का पुष्प महक जाता है ।।
दिन भर मस्ती करता है तन ।
शुद्ध भावना भरता है मन ।।
सदा निरोगी रहती काया ।
नहीं रोग की पड़ती छाया ।।
स्वस्थ शरीर अगर रहता है।
सुन्दर सारा जग लगता है ।।
______
~राम नरेश उज्ज्वल


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







