राम नाम की पूजा होती
राम में होती जीत।
राम नाम में श्रद्धा होती
राम में होती प्रीत। 1
राम नाम की भावना होती
राम में होते भाव।
राम नाम की प्रार्थना होती
राम का होता सुभाव। 2
राम नाम की दासी होती
राम में होती भक्ति।
राम नाम की वासी होती
राम की होती शक्ति। 3
राम नाम की भोर होती
राम की होती गौधूलि।
राम नाम की बाती होती
राम की होती तूली। 4
राम नाम की सिया होती
राम की होती जानकी।
राम नाम की मैथिली होती
राम की होती मानसी। 5
राम नाम के हनुमत होते
राम के होते लक्ष्मण।
राम नाम के भरत होते
राम के होते शत्रुघ्न। 6
राम नाम की कैकई होती
राम की होती सुमित्रा।
राम नाम के दशरथ होते
राम की होती कौशल्या। 7
राम नाम के लव-कुश होते
राम के होते वशिष्ठ।
राम नाम के पत्थर होते
राम के होते इष्ट। 8
राम नाम के केवट होते
राम की होती भिलनी।
राम नाम के सेवक होते
राम की होती मिलनी। 9
राम नाम के जांबवंत होते
राम के होते गरुढ़।
राम नाम के पुष्पक होते
राम से होते आरूढ़। 10
जय श्री राम राम राम 🙏
जय सियाराम राम राम 🙏
_____मनीषा सिंह