(बाल कविता)
मन को सबल बनाता योगा
__________________
तन से योग कराता योगा ।
मन को सबल बनाता योगा ।।
रोज-सवेरे नियमित कसरत
सबसे सदा कराता योगा ।
कुछ आसान क्रिया करवा कर
सारे रोग भगाता योगा ।
प्राणायाम ध्यान से मन को
राहत बहुत दिलाता योगा ।
चुस्ती-फुर्ती लेकर आता
आलस दूर भगाता योगा ।
मन को हल्का फुल्का करता
चिंतामुक्त कराता योगा।
सबको अपने साथ जोड़ कर
जीवन सफल बनाता योगा ।
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







