जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ द्वारा मा०मुख्यमंत्री पोर्टल पर, जिलाधिकारी महोदय अलीगढ़ एवं भारत स्काउट और गाइड के सभी उच्च अधिकारी गणों को गलत तथ्य प्रस्तुत किए -शिवानी जैन एडवोकेट
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
ऑल ह्यूमन सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि
जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014324029975 दिनांक 17 अगस्त 2024 पर 31 अगस्त 2024 में माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर एवं जिलाधिकारी महोदय अलीगढ़, भारत स्काउट और गाइड के उच्च अधिकारीयों को गलत सूचनाएं प्रेषित कर रहे हैं। जिससे कि भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में फर्जी नियुक्ति प्रकरण में जांच निष्पक्ष ना हो पाए। पूर्व में भी कई बार माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर एवं जिला अधिकारी महोदय अलीगढ़ को गलत सूचनाओं प्रेषित कर चुके हैं।
आपसे सादरअनुरोध है कि पहले इन विद्वान अधिकारी को अपने पद से तत्काल हटाया जाना चाहिए तभी निष्पक्ष जांच होना संभव हो पाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ बार-बार झूठ बोलते हैं जिसका प्रमाण यह है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अलीगढ़ में सरकारी रजिस्टर में दिनांक 1 मई 2023 में क्रम संख्या 343 पर संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ द्वारा तीनों सरकारी प्रधानाचार्य एवं फर्जी नियुक्त के विरुद्ध जांच पत्र अंकित है।
इसकी पुष्टि जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ कार्यालय से की जा सकती है। संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ से यह जांच पत्र 25 अप्रैल 2023 में क्रम संख्या 430 -31 पर अंकित है। इसकी पुष्टि संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ कार्यालय से की जा सकती है। क्योंकि 13 अक्टूबर 2022 में जब संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ को यह ज्ञात हुआ की भारत स्काउट और गाइड में नियुक्तियां नियमानुसार नहीं हुई है, फर्जीवाड़ा किया गया है।तो संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ द्वारा 25 अप्रैल 2023 में जांच लिखी गई। इसलिए जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ द्वारा यह कहना की 13 अक्टूबर 2022 के पत्र को नहीं मान रहे हैं। प्रार्थिनी का यह कहना है कि आपका विभाग ही नहीं मान रहा है। उसके बाद भी वह जांच लिख रहे हैं इससे स्पष्ट होता है कि भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में फर्जी नियुक्तियां की गई है।
माननीय शहर विधायक मुक्त संजीव राजा को पिछले वर्ष भी अवगत कराया गया। पुनः भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में फर्जी नियुक्ति प्रकरण से फिर अवगत कराया गया। दिनांक 3 अगस्त 2024 में, दिनांक 16 अगस्त 2024 में संयुक्त संयुक्त शिक्षा निर्देशक अलीगढ़ मंडल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ को पत्र लिखें। मगर विद्वान अधिकारी को शायद पढ़ने की फुर्सत नहीं है।
दिनांक 16 अगस्त 2024 में संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल द्वारा उक्त प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ महोदय से जांच की रिपोर्ट मांगी गई।मगर आज तक प्राप्त नहीं। विद्वान अधिकारी को पढ़ने की फुर्सत नहीं।
जब जिला सचिव/प्रधानाचार्य तलेसरा इंटर कॉलेज तलेसरा श्री डालेश कांकरान जी द्वारा 14 जनवरी 2024 में माननीय राज्य सूचना आयोग के आदेश पर लिखित में दिया गया है कि जिला संगठन आयुक्त एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( स्काउट और गाइड दोनों ) की नियुक्ति का रिकॉर्ड जिला कार्यालय में उपलब्ध नहीं, ना ही नियुक्ति पत्र और ना ही अधिकार पत्र उपलब्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय विद्वान अधिकारी से यह पूछा जाना चाहिए जब यह सूचना मिल गई की कोई रिकॉर्ड उपरोक्त पदों का है ही नहीं तो फिर कार्यवाही आपको करनी चाहिए या हमें। आप ही के प्रधानाचार्य श्री डालेश कांकरान जी द्वारा लिखित में दिया गया है। वर्षों से आप कार्यवाही करने की वजाय फर्जी नियुक्त अधिकारियों को बचाने में लगे हैं।
जांच अति आवश्यक है।
वर्षों से जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ को ज्ञात है भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में तीनों सरकारी प्रधानाचार्य श्री अंबुज जैन, डॉक्टर इंदू सिंह, श्री डालेश कांकरान जी फर्जी नियुक्ति प्रकरण में संलिप्त हैं, और उपरोक्त पदों पर फर्जी नियुक्तियां की है तो फिर फर्जी वाड़ा करने वालों पर, फर्जी नियुक्तों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, बल्कि शिकायतकर्ता को वर्षों से मानसिक रूप से एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।