(बाल कविता)
हाथी राजा
_______
खाना ताजा
हाथी राजा ।
सूंड हिला कर
जल्दी खा जा।।
बीस बाल्टी
पानी पीना ।
चौड़ा करके
चलना सीना ।।
दूर नदी से
जल ले आना ।
प्यासे की फिर
प्यास बुझाना।।
अपने कपड़े
ख़ुद ही धोना।
बिस्तर पर मत
जाकर सोना।।
घर का सारा
काम कराना।
विद्यालय फिर
पढ़ने जाना ।।
पढ़ लिख कर जब
अफसर बनना।
खुशी मगन से
घर पर रहना ।।
नौकर तब सब
काम करेंगे ।
सारे लोग
सलाम करेंगे ।।
___
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







