Blog - दोस्ती
आज का विचार मेरा उस रिश्ते की ओर है जो सब रिश्तों से ऊपर है,वो हर सुख दुःख में आपके साथ होता दोस्ती बहुत गहरा अल्फ़ाज़ है जो आपको जीवन में हर उथल-पुथल में आपके साथ रहेगा।
पर आज की दुनिया स्वार्थ और मुखौटों की है जहां सच्चा दोस्त मिलना बहुत मुश्किल है जो सच्ची दोस्ती बनकर आपकी कहानी का हिस्सा बनें,
दोस्ती में सुकून अल्फ़ाज़ होना चाहिए न की धोखा,मेरी जिंदगी में दोस्त बहुत है पर उनमें दोस्त तो मात्र दो-तीन है इसके अलावा सब मतलबी यार है वक्त पर याद करते हैं और अपना काम निकलवाना के लिए एक्चुअली मैं मोमबत्ती सी हूं मेरी याद अक्सर मुसीबत में आतीं हैं और मैं भी उनसे बिना उम्मीद लगाए उनकी मदद करती हूं।
जब आप मुश्किल में हो तब जो साथ रह जायें वो दोस्त हैं,आपको रोने ना दें वो दोस्त हैं,
आपको बिना सवाल जवाब के साथ दें वो दोस्त हैं,जो आपको दूसरों की नजरों में न गिरने दें वो दोस्त हैं।
मेरे जीवन में दोस्त का बहुत महत्व है और मैंने दिल से दोस्ती रखकर बहुत धक्के खाये है धोखे खाये है पर मैं फिर भी मुस्कराती रही क्योंकि मैंने कभी उनसे उम्मीद लगाई ही नहीं जो मुझे परेशान करेंगी,
जिसे जाना होगा वो आकर भी चला जाएगा, और जो आपका होगा वो जायेगा ही नहीं,
इसलिए हकीकत मैदानें जग में दोस्ती मिलना बहुत मुश्किल है।
निम्न लाइनों में समां होकर देखिये:-
हम दोनों की दोस्ती ,एक डोरी से बंधी
विश्वास बोलो या साथ मानो,एक दूजे से बनी ।
हल्की सी वो मुस्कराहट, तुझे सोचकर आ गई
हर दुःखों के आलम में,तु आगे आ गई।
माना फसला है दुरियों का, और सफ़र मीलों का
साथ तेरे नदनिया, हल्की सी मस्तनिया।
इबादत करेंगे हर जनम,तु दुआ में आ गई
छोटी सी दुनिया में मेरी,बादल बनकर छा गई।
एहसास से बनी यारियां,मेरे हिस्से में आ गई
खुशनसीबी तेरे होने की,मेरे किस्से आ गई।
हम दोनों की दोस्ती, एक डोरी से बंधी....!
आजकल दोस्ती के नाम पर धोखा आम बात सी हो गई और आज सबको अपने स्वार्थ की चिंता है पर वो दोस्त जो आपके लिए मुस्कराये इससे अच्छा कोई उपहार और हमसफ़र कोई हो नहीं सकता जो अंत तक साथ जायेगा,जो अंत तक साथ रहे वो दोस्ती है वो सुकुन वो पल है।
माना की सबकी जिंदगी में शादी के बाद वक्त और बातें जिम्मेदारी बढ़ जाती है मगर सब रिश्तों का एक दायरा सा होता है उसके आगे कोई नहीं जाता पर दोस्ती सब की भूमिका बखुबी निभाती है वो हर दायरे से ऊपर होती है जहां जिस रोल की जरूरत पड़े वो वो बन जाती है।
दोस्ती में हर रंग है जीत,हार,
मां,भाई ,बाप , शिक्षक, हेल्पर मेंटर,सब तरह से आपको अपने अंतर्मन में निहित रखता है।
असली मित्र वहीं है जो अपने दोस्त को जीवन की सही दिशा में आगे लेकर बढ़े उसका हित सोचें उसकी समास्या को अपना मानकर सोल्यूशन करें।
बहुत बहुत धन्यवाद सभी का अपने कीमती समय निकाल कर मेरा ब्लॉग पढ़ा और मेरी लेखनी से निकलें भावों को अपने अपनी अनुभूति में मुकम्मल किया।
आपकी नीतू और बहुत बहुत धन्यवाद मेरे मित्रों जो आज आप मेरे साथ हो ।
लेखिका कवि-नीतू धाकड़ अम्बर नरसिंहगढ़ मध्यप्रदेश


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







