राज करने की ही, दिलों में ख्वाहिश है,
नीतियों की तो, नुमाइश ही नुमाइश है।
संघर्ष की रोटी,कब तक खाते रहेंगे यार,
कुछ मलाई भी मिले,दिल की समझाइश है।
हवा शक्तिशाली हो, बादलों का दोष क्या,
बरस देंगे, जैसे,हवा की आजमाइश है।
जनता ने वोट देकर,अपना काम कर दिया,
नेता वही करेंगे जो, दिल की फरमाइश है।
जब जब जी चाहे,इस दल से उस दल,
ये राजनीति,बस, मौके की गुजारिश है।।
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







