यादों की नमी में
यादें आएं जाए
वक्त की राहों में
ज़िंदगी की लहरे बहे
यादें आए जाए
क्यूँ है उलझी हुए तूं
कहां रुकी हुई तू
मन जाने तन माने
हे अजीब से मसले
यादें आए जाए
दूर देखती नज़र में
धुंधला सा दृश्य मिले
उछले अरमान सारे
अजीब सी खुशी मनाए
यादें आए जाए
मंथन में सिंचन
क्षणिक सा स्पंदन
आशा के दीप जगाए
एहसास-ए-दौलत छाए
यादें आए जाए


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







