वो तब भी थे,
जब तुम भी थे।
न तो तुम उनसे जुदा हो,
न वो तुमसे जुदा हैं।
तुम ज़ेहन पर जमी
रवायतों की गर्द को धोने की
एक अटल ज़िद लिए आते हो,
मगर रवायतों से ही उनका कारोबार चलता है।
तुमने तब भी यही किया था,
तुम अब भी यही करते हो।
मगर वो जानते हैं अपनी ख़ताएँ,
जो उन्होंने की थीं,
तुम्हें सलीब पर लटकाने की,
सरेआम ज़हर पिलाकर मारने की।
वो जानते हैं कि इससे तुम फिर जाविदाँ हो जाओगे,
अगर तुम्हें मजमे के बीच गोली मारेंगे,
तो तुम फिर लाफ़ानी हो जाओगे।
अब वो और शातिर हो गए हैं,
अब वो तुम्हें पहले रुसवा करेंगे,
फिर यूँ गुमनाम कर देंगे
कि किसी को तुम्हारा निशान तक न मिले।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







