कभी सच
कभी झूठ 1
कभी प्यार
कभी लूट 2
कभी पैसा
कभी रिश्तें 3
कभी फलते
कभी पिसते 4
कभी ऊपर
कभी नीचे 5
कभी आगे
कभी पीछे 6
कभी आंसू
कभी हँसी 7
कभी छूट
कभी रस्सी 8
कभी अक्षर
कभी अंगूठा 9
कभी पैदल
कभी जूता 10
कभी आना
कभी जाना 11
कभी खोना
कभी पाना 12
कभी जीव
कभी मनु 13
कभी बड़ा
कभी तनु 14
कभी अम्ल
कभी क्षार 15
कभी हल्का
कभी भार 16
कभी तैरना
कभी डूबना 17
कभी सोना
कभी ऊंघना 18
कभी भक्ति
कभी चंचल 19
कभी वैरागी
कभी वत्सल 20
कभी मधु
कभी खारा 21
कभी अग्नि
कभी धारा 22
कभी अनंत
कभी मुट्ठी 23
कभी जीवन
कभी चिट्ठी 24
कभी गेसू
कभी नख 25
कभी काया
कभी मुख 26
कभी चंद्र
कभी सूर्य 27
कभी उद्दंड
कभी धैर्य 28
कभी ज्वार
कभी भाटा 29
कभी नफा
कभी घाटा 30
कभी धरा
कभी नभ 31
कभी युग
कभी अब 32
कभी मेघ
कभी बिजली 33
कभी हाथी
कभी तितली 34
कभी वस्त्र
कभी छाल 35
कभी कुदरत
कभी गाल 36
कभी गीला
कभी सूखा 37
कभी छिका
कभी भूखा 38
कभी प्रार्थना
कभी श्रम 39
कभी भाग्य
कभी कर्म 40
कभी भेंट
कभी अलोप 41
कभी बैकुंठ
कभी शिवलोक 42