वीरों को जब देश से
बे-इंतहा प्यार हुए
देश के खातिर
जीने-मरने को तैयार हुए
रणभूमि में वीर हमारे
कूद गए निज शक्ति से
कोई ऐसी बाधा नहीं
जो डिगा सकी उनको
उनके दृढ़ निश्चय और सच्ची
देशभक्ति से
अपनी शक्ति के बल पर ही
वीर हमारे संग्राम किए
सतत अविराम अनवरत
चलते रहे
एक क्षण नहीं विश्राम किए
इतिहास के पन्नों पर न जाने
ऐसे कितने नाम दर्ज हुए
जो हंसते-हंसते वीर हमारे
सूली को सलाम किए
वो इंकलाब का नारा था
वो गूंजता हुआ हुंकारा था
बम से भी नहीं डरे,नहीं डरे
फांसी से
सिर्फ अपनी मातृभूमि को
एक बार दिल से पुकारे थे
वीरों की शहादत आंखों
को रुला देती है
लिखते वक्त आंखों से
झर-झर बहता पानी है
बहुत मर्मस्पर्शी हृदयस्पर्शी
वीरों की कहानी है
वीर शहीद भले ही हो गए
मगर इतिहास के पन्नों
और हमारी जुबां पर
सदियों-सदियों के लिए
अपना नाम अंकित कर गए
भूल जाएं हम सभी अपने
देश पर शहीद हुए वीरों को
ये कभी हो सकता नहीं
वीर हमारे दिल से कभी
निकल सकते नहीं
देश को अपने अनमोल
रत्नों को खोने का
बहुत दुःख है वीरों की
शहादत और बलिदानों से ही
देश आज स्वतंत्र है
आज हम आन-बान-शान
से मनाते हैं 15 अगस्त
इस शुभ अवसर के लिए
अनंत वीरों ने बहाएं हैं
अपने अमूल्य रक्त
देशभक्ति के रंगों में रंगकर
मन में उत्साह भरकर
राष्ट्रगीत गीत गाकर
जब हम राष्ट्रध्वज
फहराते हैं तो इस खूबसूरत
मौके पर अपने देश के सभी
वीरों को शीश झुकाकर
दिल से नमन और तहे दिल से
सलाम करते हैं
इतिहास के पन्नों पर और
हमारे दिलों में सदा के लिए
अमर रहेंगे वीर हमारे….
प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा।।
जय हिंद जय भारत
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







