वतन की बेटी
क्या हुआ था उस रात जब मेरी माँ लडल्हाई थी,
कहलाती सिपाही की पत्नी, बेटी वतन को कहलाई थी,
क्या हुआ था उस रात जिस रात जब बेटी फूट-फूट कर रोई थी,
सिंदूर की निशानी जब वतन के कफ़न में लपेट कर आई थी।
पहचानना मुश्किल था उसको, कि वह वीर सिपाही है,
सोच कर रूह काँप जाती है, देख कर आँख भर आई है,
क्या हुआ था उस रात जब सब के घरों का दीपक जल रहा था।
अपने देश के लिए वह सिपाही मर मिट रहा था,
क्या हुआ था उस दिन, जिसके घर ग़मों की बहार आई थी,
माँ मेरी भी उस रात आख़िरी बार मुस्कुराई थी।
उन लोगों का सोचो जो देश के लिए हर दिन हर रात
अपनी जान ख़तरे में लगाते हैं,
हर रोज़ वो नई ज़िन्दगी का नया सफ़र तय करते हैं,
क्या हुआ था उस रात जब आहों की सनसनाहट कानों तक पहुँच कर
ग़मों के गीत सुना रही थी।
ऐसा लग रहा था मानो सवेरा हो अब कभी होगा ही नहीं,
कौन बताएगा कि इस दिन के जैसा कोई दिन अब होगा ही नहीं।
Written by - Ranshi Kesarwani


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







