तूँ मेरा नसीब है बस मुस्कुराया कर।
यों ही दिन-रात मुझे याद आया कर।।
तेरी जुदाई में हलकान हुआ जब से।
झलक दिखाने ऑनलाइन आया कर।।
नाम और भी कई मगर तुझ सा नही।
सच्चाई सुन बेवजह न शरमाया कर।।
मुझसे जो भी बना तुम्हारे लिए किया।
किसी बहाने से ही हौसला बढ़ाया कर।।
गलतियां हो जाती इंसानो से 'उपदेश'।
गलतियों के ऊपर धौंस न ज़माया कर।।
प्यार जिंदगी में किसी किसी के नसीब।
फालतू में रूठ कर वक्त न गवाया कर।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







