है उत्तरप्रदेश के पूर्व में बलिया
जिसे कहते हैं हम बागी बलिया
तपी बलिया, त्यागी बलिया
पश्चिम में मऊ,उत्तर में देवरिया
जहां बहती गंगा
कहती गंगा
" डरो मत तूफानों से"
कहती गंगा, जवानों से
बहता स्वदेश प्यार जहां
बढ़ता देश प्यार जहां
जहां बहती वीरता की धारा
वहां है गांव हमारा
दक्षिण पश्चिम में गाजीपुर प्यारा
दक्षिण पूर्व में छपरा हमारा
दक्षिण पूर्व में भोजपुर प्यारा
दक्षिण पूर्व में बक्सर हमारा
उत्तर पूर्व में सीवान बसा है
जहां मेरा प्यार बसा है
हम डरते नहीं तूफानों से
हम बतियाते हैं आसमानों से
रग रग में स्वाभिमान भरा है
नस नस में स्वदेश प्यार भरा है
है गरम रक्त की धारा
है मंगल की धारा
है तलवार हमारा
जिससे हमनें अंग्रेजों को मारा
सबसे पहले हुए आजाद हम
सबसे पहले हुए आबाद हम
साहस है रग रग में,है हममें दम
करते नहीं ईमान का सौदा हम
करते नहीं स्वाभिमान से सौदा हम
हैं हम परमाणु बम
गूंजता "सहज" का गान जहां
हैं बलिदानी जवान जहां
हाथों में है लहराता तिरंगा
हैं हम भला चंगा
होठों पे है गंगा।
गुदरी सिंह के टोला, पांडे पुर, बैरिया, बलिया, उत्तरप्रदेश


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







