सेव गिरा, न्यूटन ने देखा, ,
सोच में डूबा, नियम नया खोजा।
सेव टेबल पर, ओपेनहाइमर ने रखा,
वही सेव, विनाश की राह दिखा।
न्यूटन को सेव ने दिलाया सम्मान,
गुरुत्वाकर्षण का मिला वरदान।
ओपेनहाइमर के लिए वही सेव,
बना आरोपों का गम्भीर जाल।
फलों में सेव का महत्त्व अपार,
विज्ञान और विध्वंस का यह संसार।
आभार उसका, जिसने दिखाया,
मानवता को ऊँचाई और विनाश का साया।
प्रतीक झा 'ओप्पी'
चन्दौली, उत्तर प्रदेश