तेरा नाम लेते रहे
जब भी वक्त मिला हम तेरा नाम लेते रहे
हर पल खुश रहे तू, हम ये पैगाम देते रहे
यूं तो हम किसी का जिक्र करते नहीं अक्सर
हम तन्हाई में भी रोज दिल से काम लेते रहे
पैसे का नशा जब से चढ़ा है तुम्हारे सिर पर
हम आप से मिलने के लिए, पैगाम देते रहे
जब से प्यार में अपना ब्रेकअप हुआ है जानां
हम छोड़कर घर को मयखाना आबाद करते रहे
कौन देता है तव्वजो अब दौलत को इश्क में
एक हम हैं दौलत का किस्सा तमाम करते रहे
तू होश में थी फिर भी हमें पहचान ना पाई
और एक हम हैं पीकर भी तेरा नाम लेते रहे
यह इश्क भी अजीब शय है जमाने में यादव
हम इश्क के लिए उसे ताउम्र सलाम करते रहे
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







