तकनीकी विकास देखो कितना हुनर रखता है।
इंसान कहीं पर रहे कहीं की खबर रखता है।।
हिदायत काम न आई बातो बातों में फंस गई।
पहले ही पता था वो लफ्जों का हुनर रखता है।।
वो अच्छा लगा तो उसको बुलाने लगी घर पर।
जग जाहिर करने वाला पड़ोसी असर रखता है।।
जलने वालों एक नाम उसका भी प्रचारित हुआ।
दिखने में भोला-भाला मगर टेढी नजर रखता है।।
झूठ पकड़ कर क्या करेगें 'उपदेश' अपनी जगह।
सच पर भरोसा करने वाला थोड़ा डर रखता है।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




