"दीपक"ज़रा प्रेम से जलना🪔🪔
अमावस की रात में
पूर्णिमा बन निकलना
जन-जन के जीवन में
प्यार और मोहब्बत की
मिठास घोलना
प्रेम का दीपक प्रीत की बाती
ढेर सारी खुशियां लेकर
दिवाली आती
शक्ति का प्रतीक दिवाली
लाती हर तरफ खुशहाली
मिट्टी के दीयों की खुशबू
रिश्तों को महकाती है
ये दिवाली हमारे जीवन में
खुशियां बन के आती है
अमावस की काली रातों में
उम्मीदों का एक दीप जलाएं
अंधेरे में लिपटी धरा को हम
उजालों की पोशाक पहनाएं
मिट जाए दिल का हर अंधियारा
ऐसा एक प्रकाश फैलाएं
बैर-भाव और नफ़रत भूलें
अपनों को हम गले लगाएं
पटाखों की गूंज से
हर तरफ शोर है
झिलमिल फूलझड़ियों की
बात ही कुछ और है
बच्चों को फूलझड़ी
सयाने को बम पटाखें भाते हैं
बुजुर्ग हंसता मुस्कुराता परिवार
खुशहाल गांव नगर देश समाज
देख प्रफुल्लित हो जाते हैं
और बच्चों के साथ मिलकर
फुलझड़ी छूरछुरी जला
खूब हँसते खिलखिलाते
बच्चों की मस्ती उमंग को
सौ गुना बढ़ाते हैं
स्वादिष्ट मिठाइयों की खुशबू से
नाचने लगता मन का मोर
दीपों की जगमग से
महक उठा है आज हर छोड़
खुशियों की आई है बहार
लेकर रोशनी की नई भोर
हर कोना-कोना है खिला-खिला
जगमग-जगमग हो गया चारों ओर
द्वार-द्वार पर दीप सजे हैं
झिलमिल-झिलमिल
रोशनी छाई जन-जन में
कण-कण में उमंग जागी है
शुभ दीपावली की शुभ घड़ी आई
लक्ष्मी जी का हो घर में वास
रिद्धि-सिद्धि का सदा निवास
सुख-समृद्धि से महके जीवन
टूटे कभी न यह विश्वास
जल रहे हैं दीप दिल से
मुस्कान होठों पर सजाकर
दीयों ने गर लिए हैं संकल्प
धरा का अंधेरा जरूर मिटेगा
नन्हे-नन्हे प्यारे दीपक
जगमग-जगमग जल रहे हैं
धरा के साथ-साथ
मन को भी उज्ज्वल कर रहे हैं।।
🌹🌺🌺🌺🌺🌺🌷🌷🌷🌷🌷🌹🌹🌹🌹🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌷🌷🌷🌷🌷🌷💐💐💐💐🌹🌹
🪔🌹🌷शुभ दीपावली 🌷🌹🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🎇🎇🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇🎇 🎇 🎇 🎇


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







