कुछ यादें तेरी,
कुछ यादें मेरी,
होश संभाला ना......,
शेअर यह ज़िंदगी।।
कुछ बातें तेरी,
कुछ बातें मेरी,
होंठ हिलाना ना......,
शेअर यह ज़िंदगी।।
कुछ रातें तेरी,
कुछ रातें मेरी,
सपनों में आना ना......,
शेअर यह जिंदगी।।
कुछ आंँखें तेरी,
कुछ आँखें मेरी,
पलकें गिराना ना.....,
शेअर यह ज़िंदगी।।
कुछ सांँसें तेरी,
कुछ साँसें मेरी,
दिल से मिलाना ना......,
शेअर यह ज़िंदगी।।
कुछ दूरी तेरी,
कुछ दूरी मेरी,
पास आना ना.....,
शेअर यह जिंदगी।।
कुछ दर्द तेरा,
कुछ दर्द मेरा,
बाँहों से मिलाना ना.....,
शेअर यह जिंदगी।।
- ललित दाधीच