"ग़ज़ल"
मिला है दोस्ती का वो सिला हमें!
नहीं है दुश्मनों से कोई गिला हमें!!
तिरे इश्क़ में गॅंवा के अपनी ज़िंदगी!
हम आज सोचते हैं क्या मिला हमें!!
नशा ऐसा हो कि फिर उतरे न उम्र भर!
साक़िया! इन ऑंखों से इतनी पिला हमें!!
इस ज़िंदगी को हम भी ख़ुश-हाल जी सकें!
ख़ुदाया! ज़िंदगी से ये हक़ दिला हमें!!
'परवेज़' हम अटल हैं हिमालय की तरह!
तू हिला सके ऐ तूफ़ाॅं! तो हिला हमें!!
- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद
© Parvez Ahmad

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




