अजीज की आमद की हल्की सी आहट पर।
मन नाचने लगता है पत्तों की सरसराहट पर।।
बहुतों को मोहब्बत की नुमाइश भली लगती।
मुझपर बुरा असर पड़ता ऐसी दिखावट पर।।
मुझको इश्क मे एक मंजिल तक नही मिली।
क्या फायदा हुआ ऐसी बस्ती की बसावट पर।।
दिल के हाल पढ़े जाते आते उतार-चढ़ाव से।
चेहरा बहुत कुछ बता देता खिसिआहट पर।।
काश जज्बात उभरे सीने से लगा ले 'उपदेश'।
तसव्वुर कर लेंगे कुछ भी कहें सजावट पर।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







