सेवा- डॉ एच सी विपिन कुमार जैन" विख्यात "
शक्ति का दुरुपयोग न करो,
दूसरों को सताकर।
सुख न पाओगे।
न्याय और धर्म का मार्ग अपनाओ,
तभी जीवन सार्थक हो पाओगे।
नाम से नहीं,
सेवा से बड़ा होता है।
सच्चा ईश्वर वही,
जो सबका भला चाहता है।
अहंकार का त्याग करो,
दीन-दुखियों की सेवा करो।
तभी तुम सच्चे अर्थ में,
ईश्वर बन पाओगे।