योगी जी के आदेश की ,उड़ाई जा रही है धज्जियां।
सरकारी कार्यालय शिक्षा विभाग में,
निजी कर्मी, कार्य करते हुए पाये गये।
निजी कर्मी ही, सरकारी दस्तावेजों को गायब करते हुए भी धरे गए।
चंद रोज पहले, इस कार्यालय में हाए- तौबा मच गई।
सरकारी जांच पत्र न मिलने पर,
गायब करने वाली निजी कर्मी को।
एसी चला कर,दफ्तर में बिठाया गया।
शिकायतकर्ता को, बाहर का रास्ता दिखाया गया।
सरकारी दस्तावेज गायब है,गायब रहेंगे।
शिकायतकर्ता, यूं ही प्रताड़ित होते रहेंगे।
कुंडली मारकर बैठे हैं, न्याय व्यवस्था पर।
फाइलें है खाली, अंदर पत्रावली गायब है।
कर लो तुम जो कर सको, मिलावट का जमाना है।
आधा तेरा -आधा मेरा। खा -पी कर फिर सो जाना है।
शिकायतकर्ता लगाता रहा , न्याय की गुहार ऐ! विख्यात।
अंत में,भ्रष्ट सिस्टम से जायेगा ही हार।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




