समय का जादू
शिवानी जैन एडवोकेटbyss
वो समय का जादू है अद्भुत,
जो पल में सब बदल देता है।
कल जो था राख का ढेर,
आज उसे कंचन कर देता है।
कभी दिन है तो कभी रात,
कभी धूप तो कभी छाँव आती।
वक़्त की ये चाल है न्यारी,
हर पल नया रूप दिखाती।
जो बैठा था कभी उदास,
आज वो हँसता गुनगुनाता है।
क्योंकि वक़्त की करवट से ही,
उसका जीवन जगमगाता है।
संघर्षों से ना घबराना,
ये वक़्त के ही इम्तिहान हैं।
जो इनमें खरा उतर जाए,
वही असल इंसान हैं।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







