जिन्दगी रंगीन है तो दोष भी रहे होंगे।
इश्क के चक्कर मे बेहोश भी रहे होंगे।।
बन्द नही है आँखे किसी की फिर भी।
अपनों के अपनो पर द्वेष भी रहे होंगे।।
लम्हो के आगे नही बढ़ सकीं जिन्दगी।
जवानी में उन्हीं के आगोश भी रहे होंगे।।
रिश्ता प्यार का यादो मे रहा 'उपदेश'।
नही मिलने पर अफ़सोस भी रहे होंगे।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद