अन्दर सब कुछ जल जाएगा।
फिर कौन मदद को आएगा।।
बाहर से विनम्र दिखने वाली।
उस नजर से कौन बच पाएगा।।
मंज़िल नीचे हो या ऊपर हो।
हवाओ से कौन बच पाएगा।।
कुछ साये कुछ आवाजें रहेगी।
'उपदेश' घर खाली रह जाएगा।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद